धामपुर में अफजलगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों और अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोपियों की धरपकड़ में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। कोतवाल ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग से टीमों का गठन किया गया है।
कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस कोतवाली क्षेत्र में चार अपराधी सक्रिय हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पिछले काफी समय से फिराक में है, पर अभी तक यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। शनिवार को पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की, पर इन्हें सफलता नहीं मिल सकी। गांव के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि आरोपी जैसे ही अपने घर परिवार में आए तो वह चुपचाप पुलिस को अवगत करा दें, जिससे मौका पाकर पुलिस छापेमारी कर इन लोगों को गिरफ्तार कर सकें। पुलिस ने इसके अलावा कई लोगों के आरोपियों के घरों पर भी दबिश दी जो अवैध शस्त्रों की क्षेत्र में सप्लाई कर रहे हैं। कोतवाल ने पुलिस से हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर भी पैनी निगाह रखने और निरोधात्मक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।