फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर पकड़ी आतिशबाजी

Wed, 02 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। पुलिस ने दो घरों में छापा मारकर अवैध रूप से रखी गई आतिशबाजी पकड़ी है। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं।
विज्ञापन


शहर इंजार्ज दरोगा नंदन सिंह बिष्ट के मुताबिक मोहल्ला तीरग्रान में अहसान अहमद के घर पर छापा मारा गया। उसका मकान किराए पर शानू ने ले रखा था। उसने मकान में बनी हुई आतिशबाजी रख रखी थी, जिसको अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


उसके बाद मोहल्ला फर्राशान में शाबिर पुत्र सनव्वर के घर पर छापा मारा। सनव्वर का घर मोहल्ला तीरग्रान निवासी मुबारिक ने किराए पर ले रखा था।

पुलिस के अनुसार मकान को आतिशबाजी का गोदाम बनाया गया था। दोनों स्थानों से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी पकड़ी है।

पुलिस की कार्रवाई से मुख्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से आतिशबाजी का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें