गोरखपुर। खजनी में मंगलवार की सुबह फोरलेन पर ट्रक ने शिक्षक की बाइक में टक्कर मार दी। पहिया के नीचे आए शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। उधर, चौरीचौरा में बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
खजनी प्रतिनिधि के अनुसार राजधान गांव के रहने वाले योगेंद्र सरोज (32) प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार की सुबह सात बजे बाइक से कौड़ीराम क्षेत्र में स्थित अपने स्कूल जाने के लिए बाइक से निकले थे। खजनी क्षेत्र में फोरलेन पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार खोराबार के कुरमौल निवासी मनोज श़र्मा अपने दोस्त कुशीनगर, कसया के अब्दुल अंसारी के साथ बाइक से हाटा जा रहे थे। चौरीचौरा में फुलवरिया मोड़ पर आगे आए साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों साथियों के अलावा साइकिल सवार केशवा पट्टी के लालजी और उनकी पत्नी हुराली देवी घायल हो र्गइं।