फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के घर को खंगाल डाला

Sun, 28 Aug 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
दूरसंचार बिहार कॉलोनी में जज के घर में चोरी के बाद फिंगर प्रिंट लेती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शहर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। एक जज के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश लाखों की नकदी व जेवरात ले उड़े। जज के घर में चोरी का पता चलते ही पुलिस महकमे के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन

बैराज रोड के पास नेहरू स्टेडियम के निकट दूरसंचार विभाग  के कार्यालय के पास अफसरों के लिए सरकारी आवास बने हैं। एसीजेएम (द्वितीय) उदयवीर सिंह इस कॉलोनी के एक आवास में परिवार समेत रहते हैं। 25 अगस्त को वह अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने लखनऊ गए थे। इस दौरान चोरों ने ताले तोड़कर उनका मकान खंगाल डाला। चोर घर से 15 हजार रुपये नकद व करीब 20 तोले सोने  के जेवर चोरी करके ले गए। रविवार को एसीजेएम पत्नी के साथ घर लौटे तो घर के ताले टूटे देख हक्के-बक्के रहे गए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड को जज के मकान पर बुलाया गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें