फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की जांच में पुलिस उलझी

Wed, 04 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में पंजाबी कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह की कार में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पशोपेश की स्थिति में आ गई है। इसमें मृतक के शरीर पर कोई भी हमला नहीं है। इसमें उसके दिमाग में एक गोली लगना दर्शाया। गोली सिर में लगने के बाद आरपार निकल गई। पोस्टमार्टम  में गोली का कोई टुकड़ा भी चिकित्सकों को नहीं मिला है।
विज्ञापन

 

पुलिस का अनुमान है मृतक ने संभवत: स्वयं ही गोली से उड़ाया। पुलिस को आशंका है यदि गोली दूर से मारी जाती तो वह उसके सिर में भी फंस सकती थी। हमले में कार के शीशे पर भी जरूर निशान आता, लेकिन कार के शीशे पर भी कोई निशान नहीं है। बल्कि जब शव को बाहर निकाला और कार के चारों दरवाजे बंद थे।

पुलिस जांच कर रही है उसने आत्महत्या की है तो उसके पीछे क्या वजह रही होगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान के कार के पास दूर दूर तक कोई नहीं था। पुलिस  घटना की जांच कर रही है। कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा मामले की जांच चल रही है। उधर मृतक  के परिजनों ने बलजीत सिंह की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें