फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधम सिंह गैंग के तीन शूटर दबोचे

Mon, 31 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर जेल में बंद वेस्ट यूपी के शातिर अपराधी उधम सिंह के तीन शूटरों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है।
विज्ञापन


तीनों शूटर एक व्यक्ति से रंगदारी लेने आए थे। पकड़े गए शूटरों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस के अलावा रंगदारी मंांगने के लिए जेल से लाए गए उधम सिंह के पत्र और मोबाइल के सिम बरामद किए हैं। चोरी की एक बाइक व रंगदारी के वसूले गए दस हजार रुपये भी शूटरों से बरामद हुए हैैं।

शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक उनके नेतृत्व में दरोगा संजय धीर, आर के सिंह व राजीव कुमार, उधम सिंह के शूटरों के रंगदारी मांगने की सूचना पर रविवार की रात करीब साढे़ आठ बजे ईदगाह रोड पर पहुंचे तो खालिद के बाग में छिपे तीन बदमाश उन्हें दिखाई दिए। तभी एक व्यक्ति बाइक से बदमाशों  के पास आया। बदमाश उससे रंगदारी की रकम लेने लगे।
विज्ञापन


बाइक सवार ने कहा कि वह रंगदारी के 50 हजार रुपये का इंतजाम नहीं कर सका, जो रुपये हैं वे ले लो। इस बात पर शूटर बिगड़ गए। तभी पुलिस को देख शूटरों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में गोली चला कर तीनों शूटरों को दबोच लिया। पकड़े गए  शूटरों में बिजनौर के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी बंटी, चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी जुनैद व नईम है।

तीनों शूटरों के पास से 32 बोर का एक पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे व 13 कारतूस मिले हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि तीनों शूटर जेल में उधम सिंह को फर्जी आईडी पर लिए गए मोबाइल के सिम व अन्य सामान पहुंचाते थे। किन बड़े लोगों से रंगदारी वसूलनी है, उनके नाम के उधम सिंह से पत्र भी लिखवाकर लाते थे। जेल से लाए गए उधम सिंह के चार पत्र भी शूटरों से मिले हैं।

उधम सिंह की सारी रंगदारी तीनों शूटर ही वसूलते थे। बाइक सवार से रंगदारी के रूप में वसूले गए दस हजार रुपये भी शूटरों से मिले हैं। रंगदारी लेने वाले व्यक्तियों के नाम पत्र भी जेल से लेकर शूटर ही पहुंचाते थे। दरोगा संजय धीर की ओर से जेल में बंद उधम सिंह व तीनों शूटरों के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जेल से चल रहा उधम का गैंग
पुलिस की मानें तो पिछले दिनों जेल में उधम सिंह के पास से पकड़े गए मोाबाइल के बाद भी उसका मोबाइल बंद नहीं हुआ है। जेल में उधम के पास दूसरा मोबाइल पहुंच गया है। इस मोबाइल से ही उधम बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के बड़े लोगों से रंगदारी मांगता है।

रंगदारी न देने पर पिछले दिनों उधम सिंह ने बिजनौर में एक नामी व्यक्ति पर गोली चलवा दी थी। सूत्रों की मानें तो जेल से ही उधम सिंह अपना गैग चला रहा है।

मेरठ में भी पकड़ा गया था बंटी
बिजनौर। शूटर बंटी पिछले दिनों मेरठ में पकड़े गए उधम गैंग के साथ भी पकड़ा जा चुका है। तब बंटी उधम सिंह की पत्नी से मेरठ जेल में मिलने गया था। इसके अलावा पकड़ा गया जुनैद गांव रशीदपुर गढ़ी में हुई सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की लूट करने में भी पकड़ा जा चुका है।

बदमाश को रास्ते से हटने के लिए चेताया
उधम सिंह ने जेल से जारी अपने एक पत्र में मेरठ जेल में बंद बिजनौर के एक बदमाश को एक बड़े व्यक्ति के बीच से हटने को कहा है। नहीं हटने पर बड़े व्यक्ति के साथ बदमाश को भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। इसके अलावा कई और अपने दुश्मनों का सिर कलम करके काली मां के चरणों में चढ़ाने की धमकी उधम ने पत्रों में दी है।
विज्ञापन


रविवार को जेल में उधम से मिले थे शूटर
पुलिस की मानें तो पकड़े गए तीनों शूटर रविवार को जेल में उधम सिंह से मिले थे। जेल से उधम के धमकी भरे पत्रों के साथ बाहर क्या काम करना है, यह सब प्लान बनाकर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें