फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेद्दा में साइकिल टकराने पर हुआ था विवाद ः एसपी

Fri, 30 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के  गांव पेद्दा में छेड़खानी को लेकर नहीं, बल्कि दो युवकों की साइकिल आपस में टकराने पर विवाद हुआ था। यह खुलासा एसपी अजय साहनी ने किया है। एसपी ने बताया कि  पेद्दा में सांप्रदायिक विवाद नहीं था। कुछ लोगों ने गांव में जाकर इस विवाद को तूल देने की कोशिश की। उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ये लोग ग्रामीणों को भड़काने गए थे। घटना में जो भी शामिल है उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने व राजनीति चमकाकर चुनाव में  टिकट हासिल करने के इरादे से  कुछ लोग गांव में गए थे।। इन लोगों ने विवाद  को तूल दिया। कुछ लोग पुलिस को तरह तरह के  प्रलोभन देने के प्रयास में हैं। वे लोग समझ ले कि ऐसे प्रलोभन से कुछ नहीं होने वाला है। न ही पुलिस उनके प्रलोभन में आएगी। एसपी ने कहा कि पेद्दा में जिन युवकों की बाइक आपस में टकराई थी, उनके घर आमने-सामने है।  एसपी ने कहा कि जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक को हर हाल में सलाखों के पीछे जाना होगा। उनके खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने के तमाम सबूत है। कोई सोचे की इतनी कार्रवाई होने पर कोई राहत मिलेगी तो गलत है। जल्द ही अनवारूल हक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें