फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खोलने को तैयार नहीं ग्रामीण

Sat, 11 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद हंगामा कर रही भीड़ को समझाने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में गांव कछपुरा के पास हुए विशाल के मर्डर के बाद जाम लगाने वाले लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उत्तेजित लोग किसी भी सूरत में जाम खोलने को तैयार नहीं हैं। यह लोग सबसे ज्यादा भड़ास सपा विधायक रुचिवीरा पर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

नया गांव निवासी विशाल के मर्डर व उसके पिता पर हमले की खबर से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। उत्तेजित ग्रामीण जाम लगाने के बाद किसी की नहीं सुन रहे हैं। किसी भी वाहन को घटनास्थल के आगे से नहीं जाने दिया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, विशाल को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली सीने व दूसरी गोली पेट में लगी है। विशाल का शव ट्यूबवैल के पास पड़ा है। किसी को शव के पास ग्रामीण नहीं फटकने दे रहे। ग्रामीण पेद्दा के पूर्व प्रधान सईद इकबाल की गिरफ्तारी से कम पर वे अफसरों से कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। मौके पर हालात ये हैं कि ग्रामीण पुलिस को जांच करने तक का मौका तक नहीं देना चाहते हैं। ग्रामीणों में सपा विधायक रुचिवीरा को लेकर बहुत गुस्सा है। इस घटना को ग्रामीण पेद्दा कांड से जोड़ रहे हैं। पुलिस की कई टीमें घटना की जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें