राना नांगल में बदमाश की संपत्ति की नीलामी के लिए होती मुनादी।
- फोटो : अमर उजाला
शेरकोट में शेरकोट पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्योहारा थाने के गांव राना नांगल में पिछले 4 माह से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश आदित्य की चल- अचल संपत्ति को नीलाम कराने के उद्देश्य से कई गांवों में मुनादी कराई। पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि यदि किसी भी ग्रामीण ने कुख्यात बदमाश आदित्य को संरक्षण देने का प्रयास किया तो पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
शेरकोट थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि करीब चार महीने पहले गांव राना नांगल निवासी कुख्यात बदमाश आदित्य फरार चल रहा है। वह मुरादाबाद की जेल से फरार हो गया था। आदित्य पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे विचाराधीन है। आदित्य की गिरफ्तारी को पुलिस दिन-रात संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि जो भी व्यक्ति आदित्य के बारे में पुलिस को सूचना देगा या गिरफ्तार कर कराने में मदद करेगा। तो पुलिस उसे बतौर इनाम के रूप में एक लाख की धनराशि देगी। आरोपी की चल और अचल संपत्ति को भी प्रशासन ने नीलाम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने राना नांगल सहित कई गांवों में मुनादी कराई है।