फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर इंटरनेशनल मीट फैक्ट्री सील

Fri, 12 Jan 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
सहसपुर में मीट फैक्ट्री में लगाई गई सील (बाएं) और छापामारी के दौरान मौजूद अ‌िधकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा में एसडीएम धामपुर आजाद भगत सिंह ने कई विभागों की टीम के साथ सहसपुर की मीट फैक्ट्री उमर इंटरनेशनल पर छापा मारा। जांच में प्रशासनिक टीम को कई अनियमितता मिलीं। जिसके बाद फैक्ट्री के कुछ हिस्सों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, विद्युत निगम, अग्निशमन, परिवहन, खाद्य रसद, प्रदूषण विभाग, राजस्व विभाग, एडीओ पंचायत और पुलिस के साथ सहसपुर की मीट फैक्ट्री उमर इंटरनेशनल में सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। एसडीएम, साथ गई टीमों ने बारीकी से फैक्ट्री की जांच की। अधिकारियों ने जांच में पाया कि पशु कटान के बाद पशुओं के खून के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। पशुओं का खून और प्रदूषित पानी आसपास फैल रहा था। बड़े पैमाने पर फैक्ट्री में पशुओं का कटान होता है। 

जांच में अग्निशमन के मानक भी पूरे नहीं पाए गए। डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। फैक्ट्री की जांच के दौरान इलाके में खलबली मची रही। बड़ी तादाद में लोग वहां जमा रहे। एसडीएम ने पशुओं को कटान के लिए ले जाने वाली गैलरी को सील कर दिया। कटान के बाद जहां से पशु काटकर निकाले जाते हैं उस मार्ग पर भी ताला लगा दिया गया है। फैक्ट्री संचालक हाजी इदरीस का कहना है कि जो पशु कटान के लिए आए हुए थे और बच गए हैं, उन्हें पशु व्यापारी वापस ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी इस फैक्ट्री को बंद करा दिया गया था। लेकिन लाइसेंस का नवीनीकरण होने के बाद प्रशासन से इसे चलाने की अनुमति दे दी थी। अब फिर से डीएम के पास मानक से अधिक पशु काटने और प्रदूषण फैलाने आदि की शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें