फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद मेें चली लाठियां, सात घायल

Sat, 31 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम मामूली बात पर हुए विवाद में लाठियां चटकीं। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से सात लोग घायल हो गए। दोनाें पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव निवासी जालिम के दो बेटे हैं। बडे़ बेटे जितेंद्र (22) की शादी कुछ साल पहले हो गई थी। जबकि छोटे भाई शिवराम की शादी नहीं हुई है।

जालिम ने शिवराम के  हिस्से की जमीन भी जितेंद्र को दे रखी है। जालिम का कहना है कि कुछ दिन से शिवराम अपने हिस्से क ी जमीन मांग रहा था। इसका कारण दूसरे पक्ष के शरवन (20) है।
विज्ञापन


शरवन के भड़काने पर ही शिवराम जमीन मांग रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार देर शाम जालिम और शरवन के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठियां चटकने लगीं। जिसमें एक पक्ष की तरफ से जालिम की पत्नी मैना (45), बेटी रीता, बेटा जितेंद्र घायल हो गया।

जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से शरवन, कटोरी (60), मिथिलेश (35) और सुभाष जख्मी हो गए। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर आगे क ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें