फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हाथ आया आदित्य, कांबिंग खत्म

Tue, 17 Oct 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
राना नंगला के जंगल में पहुंचे डीआईजी ओमकार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में 50 हजार के इनामी बदमाश आदित्य के गैंग का रजिस्टर्ड कर दिया गया है। एसपी ने आदित्य गैंग के सदस्य रोहित पर इनाम बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया है। विशाल पर 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये इनाम किया गया है। जबकि आदित्य पर 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये इनाम घोषित करने की शासन से मांग की गई है। आदित्य की तलाश में की जा रही कांबिंग रविवार रात को खत्म कर दी गई। 
विज्ञापन


आदित्य गैंग ने जिले की पुलिस की नींद उड़ा रखी है। आदित्य के गैंग में उसका साथी स्योहारा थाने के गांव चंचलपुर निवासी विशाल, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी का रोहित शामिल हैं। तीनों पुलिस के निशाने पर हैं। आदित्य पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। एसपी ने आदित्य पर एक लाख का इनाम घोषित करने की शासन को संस्तुति भेजी है। गांव स्वाहेड़ी निवासी रोहित पर पांच हजार रुपये का इनाम था, जिसे अब 15 हजार कर दिया गया है। साथ ही विशाल पर 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये इनाम कर दिया गया है।

आदित्य गैंग ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहा है। 
आदित्य सुपारी लेकर हत्या करने में माहिर है। कई लोगों की सुपारी लेकर वह हत्या कर चुका है। एसपी देहात, सीओ धामपुर, एसओ स्योहारा ने आदित्य गैंग को सूचीबद्ध करने की संस्तुति की है। कहा है कि गैंग का लीडर आदित्य होगा। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से आदित्य गैंग का थाने के गैंग रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सोमवार को डीआईजी मुरादाबाद ओमकार सिंह राना नंगला के जंगल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें