फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा पर जानलेेवा हमला

Wed, 29 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नजीबाबाद
विज्ञापन
वृद्धा पर हुए हमले की जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव पदारथपुर की वृद्धा पर हमलावर ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव पदारथपुर निवासी लाल सिंह की 75 वर्षीय पत्नी रामकली साहनपुर से दवा लेकर अपने गांव पदारथपुर लौट रही थी।
विज्ञापन


गांव से करीब 500 मीटर के फासले पर वृद्धा को किसी ने गन्ने के खेत में जबरन खींचकर डंडे के वार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्धा के सिर में गंभीर चोटें आईं। वृद्धा की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में लहूलुहान पड़ी वृद्धा को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

घायल के भतीजे भूपेंद्र रंजन नेबताया कि अज्ञात हमलावर कई अन्य महिलाओं को भी घायल कर चुका है, जिससे महिलाओं में दहशत है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह यादव ने अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर वृद्धा पर हुए हमले की जानकारी की।
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस ने डंडा बरामद किया है। बता दें कि छह माह पूर्व साहनपुर क्षेत्र के मोहल्ला सानियान की वृद्धा अकबरी को भी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में हमला कर डंडे से पीट-पीट कर मार डाला था। इसके अलावा नंगला पिथौड़ा में भी एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें