फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर कांग्रेस नेता के भतीजे की मौत

Wed, 29 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अमजद सलीम के 21 वर्षीय भतीजे को ट्रांसपोर्ट नगर में एक डंपर ने कुचल दिया। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। बिथरीचैनपुर थाना में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूफी टोला निवासी कांग्रेस नेता अमजद सलीम के भाई अब्दुल मोईन की टीपीनगर में भारत डिस्पोजल नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि बेटा अजहर (21) दुकान पर बैठा हुआ था। सुबह ग्यारह बजे दुकान के काम से बाइक पर सवार होकर दुकान से निकला। ट्रांसपोर्ट नगर में तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार अजहर को टक्कर मार दी। आसपास के लोग जब तक युवक को बचाने पहुंचे चालक डंपर छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल की जेब से मोबाइल निकालकर एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पिता व परिजनों ने पहुंचकर उसे एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोपहर दो बजे युवक ने दम तोड़ दिया। बेटे की अचानक मौत से घर में मातम छा गया है। युवक की मौत पर कई कांग्रेस नेता शोक संवेदना देने पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें