रेहड़ में थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर दुराचार किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि उसने दूसरे गांव निवासी एक व्यक्ति की चौथाई पर फसल उगा रखी है। दो दिन पहले आरोपी ने मोबाइल पर फोन करके उसको खेत पर काम करने को कहा। आरोप है कि खेत मालिक के कहने पर अपनी बेटी को घर पर अकेला छोड़ जंगल चला गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक उसकी गैरमौजूदगी में घर गया। वहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी ने परिजनों के घर पहुंचने पर उसे उन्हें आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजन किशोरी के साथ थाने गए। एसओ को तहरीर दी। एसओ ने मामले को गंभीरता से लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। किशोरी के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।