फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना अनवारूल के घर की कुर्की

Thu, 06 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव अकबरपुर आंवला में मौलाना अनवारुल हक के घर पर कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने बुधवार को पांच हजार के इनामी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनवारूल हक के गांव किशनपुर आंवला में स्थित घर की कोर्ट के आदेश पर कुर्की की। घर का सामान निकालने के साथ ही पुलिस ने उनके घर के दरवाजे तक उखाड़ दिए। इस दौरान गांव वालों की भीड़ लगी रही। अनवारूल हक के घर की गई कुर्की का सामान नगीना देहात थाने में जमा करा गया दिया है। 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक फरार चल रहा है। महिला ने अनवारूल हक व उनके साथी खुर्रम के खिलाफ 25 अगस्त को महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद शहर कोतवाली में अनवारूल हक के खिलाफ प्रशासन को धमकाने व एक युवक पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में अनवारूल हक के खिलाफ तमाम सबूत जुटाकर अनवारूल हक को दबोचने के लिए कई जगह दबिश दी पर वह हाथ नहीं आए। 
पिछले माह कोर्ट ने अनवारूल हक के घर की कुर्की करने के आदेश दिए थे। पुलिस  अभी तक कुर्की नहीं कर पाई थी। दो दिन पहले अनवारूल हक पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बुधवार को महिला थाने की इंस्पेक्टर मंजू सिंह, नजीबाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक , नगीना देहात , नांगल व कोतवाली देहात के एसओ  व पीएसी के साथ नगीना थाने के गांव किशनपुर आंवला में अनवारूल हक के घर पंहुची। अनवारूल हक के घर पर पुलिस को कोई नहीं मिला। घर का दरवाजा खुला हुआ था। पुलिस ने गांव वालों की मौजूदगी में अनवारूल हक के घर की कुर्की की। पुलिस ने सोफा , पलंग, कुर्सी  अन्य सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने दरवाजे तक उखाड़ दिए। कोई दरवाजा सलामत नहीं छोड़ा। अनवारूल हक के घर की कुर्की से गांव में खलबली मची रही। महिला थाने की इंस्पेक्टर मंजू सिंह के मुताबिक घर की कुर्की के बाद सारा सामान नगीना देहात थाने में जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें