फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Tue, 06 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव गांवड़ी पनियाला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कस्बा नहटौर निवासी भोपाल सिंह ने बताया कि पुत्री ज्योति की शादी एक वर्ष पूर्व नूरपुर थाने के गांव गांवड़ी पनियाला निवासी विक्रम सिंह से की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले पुत्री का रंग साफ न होने का ताना देते थे। साथ ही दहेज में तीन लाख रुपये लाने की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे।

उसने ससुराल वालों की मांग पर एक लाख रुपये भी दे दिए थे, लेकिन वे आए दिन मारपीट कर पुत्री को दो लाख रुपये और लाने को कहते थे।

तीन दिन पूर्व ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम मायके वाले शव को लेकर नूरपुर आए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति विक्रम, ससुर अतर सिंह, सास विमला और एक रिश्तेदार शौनाथ सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, सीओ चांदपुर महेश सिंह अत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें