फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और टेंपो की भिड़ंत में 12 लोग घायल

Mon, 24 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। छड़ी के गंज मेले से लौटते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से सवारियों से भरा टेंपो गड्ढे में पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से करीब 12 से ज्यादा सवारियां घायल हो र्गइं। तीन घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



गांव भज्जावाला से कई लोग टेंपो से छड़ी के गंज मेले में बच्चों का मुंडन कराने गए थे। रविवार को सभी टेंपो  से घर लौट रहे थे। भूतपुरी के रामगंगा पुल पर रोडवेज बस से टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो पलटने से महिपाल, ओमवती,  गौरव, शीशराम, सुक्खन, निर्मल, प्रीति, सावित्री, हेमराज, टिंक्वल, गंगाराम  सहित कई ग्रामीण घायल हो गए।


घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद रोडवेज चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। हादसे में घायल प्रीति, सावित्री, गौरव की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें