फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का गैंग दबोचा

Wed, 07 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में नहटौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान लुटेरों का गैंग दबोचा है। गैंग के चार सदस्यों से छह लूटी गई बाइक , दो मोबाइल, सात हजार रुपये नगद तमंचा और चाकू बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी सिटी एमएम बेग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 30 अक्तूबर को नहटौर क्षेत्र में नूरपुर मार्ग आनंद से बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल व 13 हजार रुपये ,17 नवंबर को किरतपुर क्षेत्र के बुड़गरा रोड से एक बाइक लूट ली थी। एसपी ने पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को बदमाशों के गैंग का दबोचने में लगाया था। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पुलिस ने

सोमवार की शाम  नहटौर क्षेत्र में गांव नन्हेड़ा  के पास से मुठभेड़ के दौरान स्योहारा के मोहल्ला मंसूर सराय निवासी शाहनवाज, काशीपुर के  मोहल्ला बाबा गंगा रोड निवासी सलीम,  दिल्ली के जामियानगर थाने के मोहल्ला अबुल फजल निवासी फरहान व चांदपुर थाने के गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी जहीरूद्दीन को दबोचा है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के पास से सात हजार रुपये नगद, लूटी गई छह बाइक , दो मोबाइल एक तमंचा व चाकू बरामद किया है। पकड़ा गया फरहान लूट की बाइक खरीदता था व जहीरूददीन गैंग को शरण देता था। गैंग का  सरगना चांदपुर फीना कॉलोनी निवासी वसीम है। यह बड़ा लुटेरा है। पुलिस उसकी तलाश में  जुटी है। 

गैंग एक साथी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर 17 अक्तूबर को पैजनिया चांदपुर मार्ग पर 38 हजार रुपये , 30 अक्टूबर को एक दंपत्ति से नहटौर क्षेत्र में मंगल सूत्र , कुंडल दो मोबाइल व 13 हजार रुपये, 17 नवंबर को किरतपुर क्षेत्र में बुडगरा रोड से एक बाइक, 25 नवंबर को दिल्ली के सराय रोहिला क्षेत्र से एक बुलेट लूटी थी। सलीम  शेरकोट थाने से लूट डकैती में जेल जा चुका है। वह गैंगस्टर के  मामले में अब तक फरार हैं। 

सलीम पर पांच हजार का इनाम घोषित है। शाहनवाज भी जेल जा चुका है। गैंग के सदस्य वसीम व शमशाद भागने में  सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपया इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें