फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज में बहते मिले प्रेमी युगल के शव

Wed, 03 Jan 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरकोट/बिजनौर में चार दिन से लापता चल रहे प्रेमी युगल के शव बुधवार शाम शेरकोट की खो नदी के बैराज में मिले। दोनों के एक-एक हाथ दुपट्टे से बंधे हुए हैं, जिसके चलते पुलिस इनके आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। चर्चा आनर किलिंग की भी हो रही है। 
विज्ञापन

 बुधवार शाम कुछ लोगों ने बैराज पुल के नीचे पानी में दो शव बहते देखे। आसपास के लोगों की वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने नाव की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। बाद में इनकी पहचान थाना शेरकोट के ही गांव शहजादपुर निवासी पंकज (23) पुत्र अमीरचंद और शिवानी (20) पुत्री होरीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों 31 दिसंबर से लापता थे, उसी दिन शाम को लड़की के परिवारीजनों ने पंकज के खिलाफ शिवानी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। दोनों दलित है और आपस में शादी करना चाहते थे, जिसके लिए परिवारीजन तैयार नहीं थे। एसपी बिजनौर प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें