फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदला में महिला की मौत के मामले की जांच पुलिस ने फिर की शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। अगस्त 2017 में बंदला में हुई एक महिला की मौत के मामले की जांच पुलिस ने फिर से शुरू कर दी है। पुलिस ने यह जांच मृतका के परिजनों की शिकायत पर की है। नेपाली महिला की मौत बंदला में अगस्त माह में ढांक से गिरने से हुई थी। इसकी फॉरेसिंक टीम समेत पुलिस ने भी जांच की थी। उस समय महिला के परिजन यहां पर नहीं थे।
विज्ञापन

अब पालमपुर आए महिला के परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत की है कि मामले की फिर से जांच की जाए। लिहाजा, पुलिस की टीम ने बुधवार को बंदला में घटनास्थल का दौरा किया है। बंदला में नेपाली मूल की महिला सीमा देवी (35) की रात को अपने घर जाते अगस्त माह में ढांक से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे मौत को लेकर कई कयास लगाए गए थे। यह देख फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। उसके बाद यह बात सामने आई थी कि महिला ढांक से ही गिरी थी। उसके बाद यह मामला बंद हो गया था। लेकिन, अब मृतका के भाई ने पालमपुर डीएसपी के पास शिकायत दी है कि इस मामले की दोबारा जांच की जाए। इसमें महिला के भाई ने हत्या की आशंका भी जाहिर की है। इस पर डीएसपी और एसएचओ समेत पुलिस की टीम ने बंदला में घटनास्थल का दौरा किया है। उधर, डीएसपी आरके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला की भाई की शिकायत पर बंदला में घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने मामले की जांच की बात कही है। पुलिस ने फिर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें