फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा के घर पर लगा ताला

Sat, 17 Feb 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर की हाइडिल काॅलोनी में बंद पड़ा कृष्णा का घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में लड़का बनकर दो युवतियों से शादी करने वाली कृष्णा के हाइडिल कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में ताले लटके हुए हैं और परिजन  फरार हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कृष्णा बचपन से ही लड़कों की तरह रहती है। उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और मनमानी करती रही। 
विज्ञापन

किरतपुर मंडावर निवासी चंद्रसेन धामपुर विद्युत निगम में लाइनमैन थे। उनकी करीब चार पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि कृष्णा और उसका एक भाई अविवाहित है। पड़ोसियों के   मुताबिक कृष्णा सात साल से बाहर रहती है। लेकिन कहां रहती है और क्या करती है, इसके विषय में     किसी को जानकारी नहीं है। कृष्णा   के हल्द्वानी में लड़का बनकर शादी करने की सूचना से लोग चौंक गए। शुक्रवार को जब मीडियाकर्मी हाइडिल कॉलोनी नंबर दो में पहुंचे   तो आसपास के लोगों ने पहले तो कुछ भी बताने से इनकार कर     दिया, लेकिन बाद में उन्होंने सारी कहानी बता दी।
बताया कि कृष्णा का परिवार किसी से कोई वास्ता नहीं रखता। ये लोग कब आते हैं, कब जाते हैं किसी को जानकारी नहीं रहती। कृष्ण को बचपन से ही लड़कों की तरह रहने की आदत है। पिता चंद्रसेन की मौत के बाद कृष्णा की मां निर्मला सेन घर में रहती हैं। लेकिन वह भी तीन चार दिन से लापता हैं। कॉलोनी में पुलिस आई थी, लेकिन घर पर ताला लटका देख वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें