फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खरीदकर रचाई शादी

Fri, 16 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। 10 महीने पहले पश्चिम बंगाल से अपह्त किशोरी को पुलिस ने  स्योहारा कस्बे से बरामद कर लिया है। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि उसका अपहरण कर 40 हजार रुपये में उसे कस्बे में बेचा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को भेजा गया है।

पश्चिमी बंगाल के जिला मुर्शीदाबाद के थाना सागर डिगी की रहने वाली 15 साल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा का 22 दिसंबर 2014 को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय कुछ लोग वैन में डालकर अपहरण कर ले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

किशोरी के  पिता ने 'गुड़िया नामक गैर सरकारी संस्था से मदद के लिए संपर्क साधा। किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद संस्था ने किशोरी की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले किशोरी ने एक मोबाइल से फोन कर अपने परिजनों को बताया कि उसका अपहरण कर उसे बिजनौर जिले के स्योहारा कस्बे में ऋषिपाल नामक व्यक्ति को 40 हजार रुपये में बेचा गया है और अब वह यहीं रहती है। बड़ी मुश्किल से मौका देख उसने उन्हें फोन किया है।

बेटी का फोन आने के बाद किशोरी के परिजन और संस्था के पदाधिकारी बुधवार की शाम एसपी बिजनौर के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने सीओ धामपुर, महिला थाने की एसओ और स्योहारा थाने के एसओ समेत पुलिस बल को कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिस बल ने किशोरी को गांव खाकू में ऋषिपाल के घर से बरामद कर लिया।

ऋषिपाल के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 40 हजार रुपये में लड़की को खुर्शीद से खरीदकर हिंदू -रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी ऋषिपाल से की है। इस आधार पर पुलिस ने कस्बे के खुर्शीद नामक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। किशोरी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के राजा रब्बान, रंजना और स्थानीय खुर्शीद नाम के व्यक्ति ने उसका अपहरण किया है।

पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तरफ से धारा 363, 366, 370, 376  के तहत स्योहारा थाने में तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट  दर्ज कराई गई है।

एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक ऋषिपाल और खुर्शीद को पकड़ लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराकर उसके कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बेचने में शामिलअन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को पश्चिमी बंगाल भेजा गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें