फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लादेन’ के फरार होने की योजना हुई नाकाम

Wed, 18 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शातिर अपराधी सोनू उर्फ लादेन ने सुनवाई के दौरान जजी हवालात से फरार होने की योजना पुलिस की सक्रियता के चलते धरी रह गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सोनू के पास से पालीथिन में लाल मिर्च बरामद की है। पुलिस ने योजना को अंजाम देने आए उसके साथियों को भी हिरासत में लिया है।

बिजनौर की कुटिया कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ लादेन पर हत्या, जानलेवा हमला, लूट सहित गंभीर अपराधों के 18 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।

कोर्ट में आए दिन उसकी पेशी होती रहती है। दो दिन पहले उसकेे कुछ साथियों को संदिग्ध हालत में जजी परिसर में देखे जाने पर पुलिस सतर्क हो गई थी। सोनू उर्फ लादेन की बुधवार को जिला जज की अदालत में व्यापारी रजनीश अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पेशी थी।

इसके लिए उसे जेल से हवालात लाया गया था। पुलिस को सर्विलांस के जरिए इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि सोनू के साथी बुधवार को जजी हवालात से अदालत में पेशी को ले जाते वक्त छुड़ाकर ले जाने की फिराक में है।
विज्ञापन


कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में जजी में तैनात थे जो हवालात के आसपास घूम रहे लोगों पर नजर रख रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सोनू उर्फ लादेन को हवालात से कोर्ट में ले जाने के लिए बाहर निकालकर पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पॉलीथिन में पिसी हुई लाल मिर्च मिली।

बंदी के पास से यह सामान मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, शहर कोतवाल अजय गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पेशी पर ले जाने वाले पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्ची झोंककर सोनू उर्फ लादेन को भगाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने भारी सुरक्षा में सोनू उर्फ लादेन को जजी से जेल भेजा। जजी में संदिग्ध रूप में घूम रहे कुछ लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

वहीं, जजी हवालात में बंदियों से मुलाकात आम हैं। हवालात पर तैनात पुलिसकर्मी मोटा पैसा लेकर बंदियों को आसपास के रेस्टोरेंट या जजी में बनी कैंटीन में भी ले जाते रहते हैं। चर्चा है कि एक अधिवक्ता ने ही सोनू को जजी हवालात में पिसी हुई लाल मिर्च पहुंचाने में मदद की है।
विज्ञापन


पहले भी बनी जेल से भगाने की योजना
सोनू उर्फ लादेन जिले का शातिर अपराधी है। उसकी गैंग में अनेक सदस्य हैं। उसके कुछ साथियों ने बीते साल उसे जेल से फरार करने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने उसके तीन साथियों को जेल के पास एक मकान से जेल की वीडियोग्राफी करते हुए गिरफ्तार किया था। चर्चा है कि सोनू उर्फ लादेन को छुुड़ाने के लिए बुधवार को उसकी प्रेमिका भी जजी परिसर में मौजूद थी।

शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक सोनू उर्फ लादेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरारी की योजना बनाने वाले उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें