फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज को जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

Wed, 18 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज के गांव करीमगंज निवासी दिनेश की पत्नी शीला के कुंडल बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिए थे। पुलिस ने शक के आधार पर सलेमपुर के विपिन और मुन्ना लाल को हिरासत में लिया था। हालांकि दोनों के खिलाफ कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई। मंगलवार को पुलिस की पिटाई से विपिन की हालत बिगड़ गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले उसे बुधवार को निजी डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। इससे पहले कोर्ट परिसर के पास पुलिस ने उसे फिर से पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प की नौबत आ गई। बाद में पुलिस ने विपिन को फिर से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कांग्रेस नेता अवधेश पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में एसपी सिटी से शिकायत की है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें