बिजनौर में पेद्दा गांव में शरारती तत्वों ने एक आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। इससे गांव में खलबली मच गई । पुलिस की जांच में पथराव की बात गलत निकली है।
पेद्दा की घटना के आरोप में टीकम सिंह जेल में बंद है। टीकम के परिजनों के मुताबिक रविवार की रात टीकम के घर में कुछ पत्थर आकर गिरे । इससे घर की महिलाएं घबरा गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके घर पर पथराव किया है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पूरे गांव में पथराव की घटना को लेकर खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई । शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक पेद्दा गांव में काई पत्थरबाजी नही हुई। आरोपी पक्ष पेशबंदी के लिए इस तरह की कहानी बना रहा है।