फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद के जरिये हुआ निराकरण

Thu, 19 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के विकास भवन में किसान दिवस में अपनी बात रखता किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में किसान दिवस में विद्युत निगम के अफसरों को बुलाकर सीधे संवाद के जरिये लोगों की समस्याओं का निराकरण कराया गया। बिजली की अंधाधुंध कटौती और जर्जर तारों का मामला प्रमुखता से उठा। जिलाधिकारी ने अधिक संख्या में नए कनेक्शन लेने तथा बिजली चोरी रोकने पर बल दिया।
विज्ञापन

किसान दिवस पर किसान काफी तादाद में अपनी समस्या लेकर आए। बैठक शुरू हुई तो किसानों ने बिजली संकट का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। मुकरंदपुर, बल्दिया, बिसाठ नवादा आदि कई ग्रामों से आए किसान अपनी सीटों पर खड़े हो गए। किसानों ने कहा कि वे जर्जर तारों से परेशान हैं।
उनके गांवों में तीसरे दिन दो तीन घंटा बमुश्किल बिजली आ रही है। डीएम के निर्देश पर बुलाए गए जिले के बिजलीघरों पर तैनात जेई, एसडीओ तथा अधिशासी अभियंता ने अपने-अपने क्षेत्र की शिकायतों पर अपना पक्ष रखा। डीएम ने कई किसानों से बीच -बीच में पूछा कि उनके गांव की आबादी कितनी है और कितने बिजली कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

डीएम ने दो टूक कहा कि यदि आप अच्छी बिजली चाहते हैं, तो अधिक से अधिक कनेक्शन लें। बिजली चोरी न करें। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वन ड्राप मोर क्राप की जानकारी दी गई।
योजना में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सभी विभागों को एक छतरी के नीचे लाकर खेतों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। धान के रोपण के लिए नई प्रजातियों ,डीबीटी योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। संचालन सीडीओ डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने किया
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें