फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति की मौत, बेटा घायल

Thu, 19 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के नमस्ते चौक पर स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंद्री के गांव जेनसरो वासी ओमप्रकाश और पत्नी रोशनी (50) अपने बेटे राजेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर घरौंडा की तरफ जा रहे थे। बुधवार दोपहर को जैसे ही वे नमस्ते पर पहुंचे तो पीछे से एक स्कार्पियो चालक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर ओमप्रकाश व रोशनी ने दम तोड़ दिया। वहीं, राजेंद्र (27) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें