फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चौकीदार की गला दबाकर हत्या की

Thu, 10 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। भगतावाला के केएसबीडी स्कूल में चौकीदार की गला दबाकर हत्या कर दी। चौकीदार का शव कमरे के बाहर खिड़की पर गमछे से लटका मिला।  मृतक की पत्नी ने हत्या की तहरीर दी। वारदात के बाद चौकीदार के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



गांव हर्राय वाला निवासी वीरो देवी (40) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसके पति बाबू सिंह (45) पिछले दो माह से भगतवाला के केएसबीडी स्कूल में चौकीदार थे। वह रोजाना की तरह बुधवार की रात में भी स्कूल में पहरा देने के लिए गए थे।

बृहस्पतिवार की सवेरे जब सफाई कर्मी स्कूल की सफाई करने पहुंचा तो वह बाबू का लटका शव देख सन्न रह गया। उसने घटना की सूचना स्कूल के प्रबंधन और मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचकर परिजनों ने देखा तो उसका शव गमछे से खिड़की पर लटका था। शव को लटका देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी ये ही आशंका व्यक्त कर रहे थे कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि की हत्या है। मृतक के पैर धरती पर टिके थे। गमछा गले में मामूली फंसा हुआ था।

वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कॉलेज प्रबंधन की भी पैरों तले की जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

उधर, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने कहा मृतका की पत्नी से तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई होगी। उधर, स्कूल प्रबंधक पूरन सिंह ने कहा अब कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हत्यारों के पद चिह्न दिखाई दिए
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों को हत्यारों के पद चिह्न भी दिखाई दिए । घास पर ओस पड़े होने के कारण पद चिह्न साफ दिखाई दे रहे थे। परिजनों ने कई बार पुलिस को पद चिह्नों के बारेेे में भी जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने पद चिह्न देखना गंवारा नहीं समझा।

स्कूल की भूमि के विवाद में तो नहीं हुई हत्या
परिजनों को ये भी आशंका है बाबू की हत्या स्कूल की भूमि के विवाद में तो नहीं हुई। बताया जा रहा स्कूल की भूमि को लेकर प्रबंधतंत्र और अन्य व्यक्ति में विवाद चल रहा है। प्रबंधतंत्र की इस बात को लेकर कई बार भूमि के विवाद को लेकर कहासुनी तक हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें