फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद का पशुतस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 10 Sep 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा (कौशांबी) में ठिकाना बनाकर पशु तस्करी करने वाले मुरादाबाद जिले के पशु तस्कर को बुधवार की रात सैनी पुलिस ने सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप से धर दबोचा। पकड़ा गया तस्कर कई सालों से गिरोह बनाकर गैरप्रांत प्रतिबंधित पशुओं की खेप वध के लिए पहुंचाता था। बकौल अपर पुलिस अधीक्षक गिरोह के फरार दो अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


द्वाबा के रास्ते बिहार, बंगाल, कलकत्ता वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं की खेप पहुंचाने वाले तस्करों के गिरोह के एक सदस्य अम्मन पुत्र बन्ने खां निवासी खुशहालपुर मुरादाबाद को बुधवार की रात सिराथू स्टेशन के समीप से धर दबोचा। बकौल अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय पशु तस्करी में संलिप्त अम्मन ने कई साल से द्वाबा में ठिकाना बना रखा है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव के पप्पू सोनकर के साथ मिलकर पशुओं की तस्करी करता था। सैनी, कोखराज थाने में कई मामले तस्करों के गिरोह के खिलाफ दर्ज है। मुरादाबाद जिले के ही नन्हे और खलील अभी भी पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहे हैं। एएसपी ने बताया कि पशु तस्करों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। पशु तस्करी से बनाई संपत्ति को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें