फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा में पुलिसबल तैनात

Wed, 21 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। मोहल्ला खेड़ा में कुएं पर शिवलिंगनुमा पत्थर स्थापित किए जाने के मामले में नगर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में कुएं में भरी मिट्टी खुदवाई। पुलिस ने अशांति फैलाने के कोशिश करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला खेड़ा में स्थित प्राचीन कुएं पर रखी शिवलिंग पर श्रद्धालुु पूजा करते थे। नगर पालिका प्रशासन ने पांच दिन पूर्व कुएं को अटवाकर चबूतरा बनवा दिया था। सोमवार शाम कुछ व्यक्तियों ने चबूतरे पर शिवलिंगनुमा पत्थर रखने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


इसका दूसरे संप्रदाय के व्यक्तियों ने विरोध किया था। हल्दौर के अलावा थाना नूरपुर, कोतवाली देहात, शेरकोट व हीमपुरदीपा थाने के पुलिस मौके पर तैनात रही।

मंगलवार को एसपी सिटी कल्पना सक्सेना एसडीएम सदर अजय तिवारी व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने कुएं को चबूतरा तुड़वाकर कुएं में कुछ फीट तक खुदाई कराकर लोहे का जाल डलवाया। दोनों समुदायों के नागरिकों की बैठक कर एक शांति समिति की बैठक गठित की गई।
विज्ञापन


बैठक में चेयरपर्सन पति सुशील वर्मा, विजयपाल सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह, रवि प्रकाश, वसीम पहाड़ी, सपा नगर अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, अनीस, ताजिम फरीदी मौजूद रहे। पुलिस ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें