फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कालाखेड़ी में दो पक्षों में पथराव, 5 घायल

Sat, 16 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
दो समुदाय में हुए विवाद में ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना में गांव कालाखेड़ी में मामूली विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। दोनों पक्षों  के पांच लोग घायल हो गए।  कई थानों की पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

  गांव कालीखेड़ी निवासी यामीन ने आम का बाग ले रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे यामीन का रिश्तेदार वहाजुद्दीन आम लेकर साइकिल से गांव की ओर जा रहा था। गांव का अंकुर ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर ट्राली से साइकिल के टकराने से आम बिखर गए। अंकुर ने  वहाजुद्दीन को पीट दिया। वहाजुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसका पता जब अंकुर को चला तो वह दो साथियों को लेकर यामीन के बाग में पहुंच गया तथा यामीन के बेटे अख्तर को पीट दिया। 
रास्ते में नगीना से जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे फरीद  के साथ भी मारपीट की। गांव में दोनों संप्रदाय के लोग लाठी-डंडे  व अन्य हथियार लेकर आमने-सामने  आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। पथराव से गांव में खलबली मच गई। पथराव में अख्तर , फरीद व दूसरे पक्ष की ओर से निहाल, धीरज व विवेक घायल हो गए। अख्तर  व फरीद को नगीना में व बाकी तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में तनाव है। एसपी उमेश कुमार श्री वास्तव, एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह समेत कई अफसर गांव में पहुंचे गए । यामीन पक्ष की ओर से   रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


इस्लामपुर में चले पत्थर, छह के सिर फूूटे
कोतवाली देहात में गांव इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला में बब्बू व फरीदुदीन पक्ष में शुक्रवार को किसी बात को लेकर पथराव व  मारपीट हो गई।  एक पक्ष की साबरा 60 वर्ष, सादाब 18 वर्ष, बब्बू 40 वर्ष, रशीदन 45 वर्ष आदि घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए   प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतवाली लाया गया । दो घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बब्बू  की तहरीर पर    ग्राम प्रधान सरफराज, फरीदुद्दीन, नईम, नबील और फरीदूदीन की तहरीर पर शमीम, सकिल, फईम, शब्बू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने  नईम, नबील,शब्बू, अनीस व फईम को गिरफतार करके  शान्ति भंग में चालान कर दिया है।

रास्ते के विवाद में फायरिंग 
शिवाला कलां में गांव सेला निवासी जाकिर हुसैन का मकान गांव के बीच में बना हुआ है। उसका गांव के ही जहीरुद्दीन आदि से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। एक माह पूर्व एसडीएम चांदपुर राकेश यादव ने रास्ते को कब्जा मुक्त करा दिया था। बीते बुधवार की रात जहीरुद्दीन पक्ष ने रास्ते में दीवार बना दी। जाकिर ने दीवार बनाने का विरोध किया तो उनमें गाली गलौज हो गई। बृहस्पतिवार शाम इस मामले को लेकर दोनो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली गलौज के बाद पथराव शुरू हो गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई और लाठी-डंडे भी चले। संघर्ष में गुलफशां, रईसा और इशाक घायल हो गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें