फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई सहित पांच पर रिपोर्ट

Sun, 26 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सिटी फॉरेस्ट में बिना अनुमति निर्माण कार्य कराने पर वन विभाई ने सिंचाई विभाग के जेई, एक सिंचाईकर्मी व तीन ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन पहले सिटी फॉरेस्ट में निरीक्षण किया था। सिटी फॉरेस्ट में सिंचाई विभाग की ओर से तटबंध बनाने का काम हो रहा था। वहां जेसीबी चलती मिली थी। वहां कई ट्रक पत्थर भी पड़ा मिला था, जिनके उतारने से पेड़ों को नुकसान हुआ था। इससे वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य तुरंत रुकवा दिया था।
अब अधिकारियों ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। सिटी फॉरेस्ट में बिना अनुमति निर्माण कार्य कराने में सिंचाई विभाग के जेई मनोज त्रिवेदी, सिंचाईकर्मी पान सिंह, सिंचाई विभाग में ठेकेदार किरतपुर निवासी नौशाद, नजीबाबाद निवासी अतुल गुप्ता व मेरठ निवासी मेंबर सिंह के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें