फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल चौकीदार की अस्पताल में मौत

Thu, 16 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर  में  तीन दिन पहले मोहल्ला चंपादेवी मंदिर के धर्मशाला में चौकीदारी कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की दो भाइयों ने चाकू मार कर घायल कर दिया था। चौकीदार की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा भरने के बाद शव को पुलिस ने पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव जैतरा निवासी अशोक कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई  शिव सिंह (55) धामपुर के मोहल्ला चंपा देवी मंदिर में स्थित धर्मशाला में रात चौकीदार कर रहा था। आरोप है कि 13 मार्च की रात मोहल्ले के दो युवक धर्मशाला पर पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों भाइयों से उसकी कहासुनी हो गई और आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनो भाइयों ने भाई शिव सिंह को पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर उसी दिन दे दी गई थी, पर पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार सवेरे शिव सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने कहा कि आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट कायम कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें