फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के मामले में तीन निलंबित

Wed, 18 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में नजीबाबाद के गांव कल्हेड़ी  में गोकशी के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई है। एसपी अजय साहनी ने तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया हैं। 
विज्ञापन

 सोमवार को नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कल्हेडी में पुलिस ने छापा मारकर खंडहरनुमा मकान से गोकशी पकड़ी थी। पुलिस ने असलम और यूसुफ को दबोच लिया। बाकी भाग निकले थे। गांव में काफी समय से गोकशी होने की शिकायत मिल रही थी।  एसपी ने मौके पर जाकर जांच की तो मामला कुछ और निकला। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद रामानंद कुशवाहा को सौंपी। केस की विवेचना नजीबाबाद थाने से नांगल थाने को सौंप दी हैं। मुकदमे में कुछ नाम भी बढ़वाए। सीओ रामानंद कुशवाहा की रिपोर्ट मिलने पर इस मामले में लापरवाही बरतने में एसपी ने नजीबाबाद थाने में तैनात मुख्य आरक्षी  नरेंद्र त्यागी, आरक्षी ईश्वर सिंह और बालिस्टर सिंह को सस्पेंड कर दिया हैं। एसपी के मुताबिक अगर पुलिस वालों की गोकशी में संलिप्तता पाई तो उन्हें मुकदमे में शामिल कर लिया जाएगा। किसी को पुलिस महकमे की छवि खराब नहीं करनी चाहिए। कहा कि गोकशी के मामले की जांच अभी जारी है। आगे भी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें