फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बंधक बना लूट ली आबरू

Fri, 06 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में तीन युवकों ने पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ  गैंगरेप किया। महिला पति के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।   बिजनौर क्षेत्र के गांव की एक दंपति बुधवार  शाम अपनी रिश्तेदारी में आए रहे थे। बस से उतरकर दोनों पैदल ही गांव जा रहे थे। दंपति के मुताबिक रास्ते में मुजफ्फरनगर जिले के रामराज निवासी आशिक, इकराम समेत तीन युवक मिले। पति-पत्नी को पकड़कर तीनों युवक जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए। तीनों ने पहले पति को बंधक बना लिया और पत्नी को अलग जगह ले जाकर उसके साथ तीनों ने रेप किया किया। महिला से दुष्कर्म करने के बाद तीनों फरार हो गए।

महिला ने अपने पति को बंधनमुक्त कराया। दंपति ने आरोपियों में से दो को पहचान लिया है। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरआर कठेरिया के मुताबिक पुलिस ने पति की तहरीर पर इकराम और आशिक को नामजद कर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। घटना की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें