फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर लाखों की लूट

Fri, 01 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
घटना की जानकारी करते एएसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में फ्रेंडस कालोनी में बुधवार रात एक फौजी के घर में घुसकर बदमाश ने तीन लाख की नकदी के अलावा हजारों रुपये का सामान लूटकर कर भाग गए। इस दौरान परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला सहित दो लोगों को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बिजनौर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की। 
विज्ञापन

फ्रेंडस कालोनी निवासी इंद्रपाल सिंह की पत्नी गीता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके यहां मकान बनाने का काम चल रहा है। दो ट्रक रेत के आने थे। सुबह करीब चार बजे उनके ससुर नन्हें सिंह को लगा कि रेत के दोनों ट्रक घर के बाहर आ गए हैं। ऐसा सोच उन्होंने घर का दरवाजा खोल दिया। जैसे ही ससुर ने घर के मेन दरवाजे को खोला तो तीन चार बदमाश एकदम घर में घुस आए। देखते ही देखते ही बदमाशों ने उनके ससुर को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर उनकी सास सोना देवी पति के बचाव में गई तो बदमाशों ने उन्हें पीटा। इंद्रपाल सिंह मकान की छत पर सोया हुआ था। 
घर में चीख पुकार की आवाज सुनकर जब वह नीचे आया तो बदमाशों ने उसे भी पकड़ लिया। बदमाशों ने तीनों को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों को अधमरा कर बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। बदमाश तीन लाख की नकदी सहित कीमती सामान लूट कर ले गए। बताया गया है कि इंद्रपाल सिंह आर्मी में जवान है। कुछ ही दिनों पहले छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। घर का मुखिया नन्हें सिंह सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी है।  
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिलीं। एएसपी डा. धर्मवीर सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया। घटना से कालोनी में दहशत है। 

बावरिया गिरोह पर शक
प्रभारी कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया है। उससे लगता है कि क्षेत्र में बावरिया गिरोह सक्रिय हो गया है। इस प्रकार की घटना यही गिरोह ही करता है। घटना का जल्द खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें