फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 01 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बनकटी ब्लाक पर कर्मचारियों ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। विक्रमजोत ब्लॉक में कार्यरत सेक्रेटरी से प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अभद्रता और मारपीट मामले में उचित कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ी है। बृहस्पतिवार को भी बनकटी, बहादुरपुर, कप्तानंगज आदि ब्लॉकों में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।  
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ब्लॉक महामंत्री हरिपूजन सिंह व सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मो. कलीम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर ताला बंद कर कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मो. कलीम ने कहा कि विक्रम जोत ने ग्राम विकास अधिकारी कनिक ग्राम के साथ अभद्र आचरण करने वाले के खिलाफ जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन चलता रहेगा।

आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है। कार्रवाई के नाम महज 151 में चालान कर दिया गया। इससे संगठन संतुष्ट नहीं है। महामंत्री हरिपूजन सिंह ने कहा कि कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे ही उपद्रवियों का मनोबल बढ़ता रहेगा तो कर्मचारी कैसे काम करेंगे। इस अवसर पर विनोद पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, अशोक तिवारी, प्रकाश मोहन, सुभाष श्रीवास्तव, कृपा शंकर दुबे, अनिल सिंह, अरविंद पाठक, हरिहर प्रसाद यादव, रामसहाय, निकुंजन देवी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय, गुजराती देवी आदि रहे।
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने की। आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तक निर्णय लिया गया कि नहीं की जाती। ब्लॉक के समस्त कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते रहेंगे। ब्लाक मंत्री शीतला प्रसाद यादव ने के अलावा गोविंद माधव तिवारी, सुरेंद्र नाथ तिवारी, सुरेश धर दुबे, नंद कुमार मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय, जयराम, दोस्त मो.राजेन्द्र नारायण पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें