फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय ने कर दी सर्जरी, किशोरी की मौत

Mon, 21 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देेहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक के कहने पर वार्ड ब्वाय ने एक किशोरी के गले की गांठ में चीरा लगा दिया जिससे उसके गले की नस कटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन कई दिन तक सहमे रहे। सामाजिक संस्था ने पता चलने पर इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन



विश्व दलित परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि क्षेत्र के गांव हीरा खेमपुर निवासी राजेश की पुत्री के गले में गांठ थी। नौ सितंबर को राजेश अपनी पुत्री को लेकर पीएचसी पहुंचा। आरोप है कि डाक्टर ने किशोरी और वार्ड ब्वाय को अपने आवास पर बुलवा लिया। डॉक्टर ने अपने आवास पर वार्ड ब्वाय से कहकर उसकी बेटी के गले में चीरा लगवा दिया जिससे गले की नस कटने से उसकी मौत हो गई।


आरोप है कि चिकित्सक और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने परिजनों को धरा धमकाकर एंबुलेंस से शव को घर भिजवा दिया और उसका अंतिम संस्कार करा दिया। परिजन इसे लेकर काफी घबराए हैं और कुछ भी बोलने में डर रहे हैं, मामले का पता चलने पर सामाजिक संस्था विश्व दलित परिषद् ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है।  सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह इसकी जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें