फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर जीएम सहित पांच पर रिपोर्ट

Thu, 10 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में गांव रहटी जागीर में मंगलवार को गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ में आने के बाद किसानों ने हंगामा कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने देर रात धामपुर मिल के जीएम और तौल लिपिक सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने से हड़बड़ाए मिल प्रशासन ने रात में ही क्रय केंद्र का कांटा खोल कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव रहटी जागीर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तौल के पहले ही दिन पर्ची पर तीन क्विंटल की घटतौली पाए जाने पर किसानों ने हंगामा कर दिया था। तौल लिपिक के मौके से फरार होने के बाद किसानों का आक्रोश बढ़ गया और वह गन्ने से लदी  बुग्गी लेकर दौलतपुर में मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। विधायक लोकेंद्र चौहान ने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त सहित गन्ना विभाग से अधिकारियों से फोन पर बात कर घटतौली करने वालों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली पर किसान बिफर गए थे और उन्होंने हाईवे पर गन्ना पलटने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात मिल के जीएम आजाद सिंह व तौल लिपिक सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मिल प्रशासन ने रात में ही कांटा खोलकर मरम्मत चालू कर दी गई। बुधवार को दोपहर बाद कांटे की जांच करने के लिए बाट माप निरीक्षक को साथ लेकर आए गन्ना समिति नूरपुर के सचिव एवं अन्य अधिकारियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। किसानों का आरोप है कि गड़बड़ी पर पर्दा डालने की नीयत से ही रात में कांटा खोलकर साक्ष्य नष्ट करने का षड्यंत्र रचा गया है। विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें