फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर भर्ती घोटाला: सरकारी टीचर समेत दो गिरफ्तार, दोनों आरोपी हरियाणा के

Thu, 10 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
टीचर भर्ती मामले में बुधवार देर रात पुलिस ने शहर के एक सरकारी स्कूल के टीचर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सेक्टर-21 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर संदीप सिंह और संपूर्ण सिंह के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


संपूर्ण इस मामले में बिचौलिया बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की ओर से पहले टीचर की गिरफ्तारी की गई है। इससे संभावना है कि आने वाले दिनों में एसआईटी और भी टीचरों की गिरफ्तारियां करे। 

सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी मूलरूप से सोनीपत के रहने वाले हैं। दोनों के नामों का खुलासा मामले में पहले गिरफ्तार बृजेंद्र नैन ने किया था। उससे पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ जांच की गई। इसमें दोनों की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद दोनों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में पहले सरकारी टीचर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें