फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का गैंग पकड़ा गया

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रावली मार्ग से मुठभेड़ के दौरान सड़कों पर राहगीरों से बाइक, नकदी व मोबाइल लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग को दबोच लिया। गैंग के नौ सदस्य लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने गैंग से लूटी गई दो बाइक , मोबाइल व तमंचे बरामद किए हैं। पकडे़ गए गैंग ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। 
विज्ञापन


सीओ महेश कुमार अत्री के मुताबिक पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लुटेरों के गैग की तलाश में जुटी थी। पुलिस व क्राइम बांच को सूचना मिली कि रावली रोड पर गैंग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 

पकड़े गए बदमाशों में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव यूसुफपुर हमीद निवासी अनुज उर्फ सोनू, रोशन, शमशेर ,मोहल्ला लडापुरा निवासी वरीश ,शाहनवाज, नासिर, नांगल थाने के गांव सोफतपुर निवासी अंकुर , किरतपुर थाने के गांव छितावर निवासी तेजपाल व गांव युसूफपुर हमीद हाल निवासी हरिद्वार जिले के रुड़की गगनहर के मोहल्ला तेलीवाडा निवासी आजाद को दबोच लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने गैंग से लूटी गई दो बाइक, मोबाइल , वोटर व आधार  कार्ड, पांच हजार रुपये , दो तमंचे दो चाकू व लूट की वारदातंो में प्रयुक्त तीन बाइक बरामद की है। गैंग का सरगना अनुज उर्फ  फाइटर है। वह वर्ष 2003 में मर्डर के मामले में जेल भी जा चुका है। 17 माह तक अनुज जेल में रहा है। अनुज लूट के मामले में पहले से वांछित था।

सोनू व गैंग के अन्य सदस्यों के खिलाफ लूट समेत कई मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। सीओ के मुताबिक गैंग ने तीन मई को नगीना रोड पर पत्रकार वीरेंद्र कुमार देशवाल के व चंद्रलोक  कालोनी निवासी राजवीर से लूटपाट करने के अलावा 26 मई को हल्दौर क्षेत्र में गांव बल्दिया निवासी नीरज व गांव अम्हेडा निवासी अनिल की बाइक लूट ली थी। दोनों बाइक बरामद हो गई है।

पत्रकार वीरेंद्र देशवाल से लूटा मोबाइल भी गैंग से मिल गया है। एसपी ने गैग को पकड़ने वाली टीम में शामिल क्राइम ब्रांच में  तैनात दरोगा नरेश त्यागी, सुमन कुमार फतेह सिंह , शहर कोतवाल सतवीर सिंह , एसएसआई सुरेंद्र पचौरी, दरोगा राम सिंह  समेत पूरी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

लूटी बाइकों को खरीदते थे
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अंकुर व तेजपाल लूटी गई बाइकों को खरीदते थे। पांच, छह  हजार के  बीच जहां सौदा पटता था बाइक खरीद कर या तो उन्हें बेच देते थे या कटवा देते  थे।  

अन्य प्रदेश में भी करते थे लूट 
पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्य अनुज , आजाद , वरीश व रुड़की क्षेत्र के गांव पाडला गुर्जर निवासी अमजद रुड़की में रहते थे। ये गैंग उत्तराखंड समेत अन्य राज्यो में भी घटना को अंजाम दे रहा था। गैंग का सदस्य अमजद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है गैंग ने ओर कहां घटना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें