फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का गैंग दबोचा

Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/हल्दौर में हीमपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लुटेरों का एक गैंग दबोचा है। गैंग के तीन बदमाशों से लुटे गए जेवर, नगदी व चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन



एसपी सिटी एमएबेग के मुताबिक 23 फरवरी की शाम गांव शाहपुर लाल निवासी सोनू व उसकी पत्नी के साथ हुई लूट के खुलासे के लिए  हीमपुर पुलिस बुधवार की शाम गश्त पर निकली थी। इस दौरान उलेढ़ा मोड़ की पुलिया पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से पुलिस ने सोनू की पत्नी से लूटी गई चांदी की पायल व लुटे गए तीन हजार रुपये के अलावा चोरी की दो बाइक बरामद की है।

बाइक एक गजरौला व एक मंडी धनौरा से चोरी की गई थी। पकड़े गए लुटेरों में स्योहारा थाने के मंसूरसराय निवासी  शाहनबाज नगीना थाने के गांव मझेड़ा सकरू निवासी शकील अहमद व शिवालाकलां थाने के गांव रामोरूपपुर निवासी रवि पंडित शामिल हैं। ये बदमाश जिले में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में लगे थे। एसपी सिटी ने बताया कि गैंग को दबोचने वाली पुलिस को एसपी ने दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पकड़े गए बदमाशों पर लूट व अन्य मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं हल्दौर में स्थानीय मो हल्ला खेड़ा निवासी खुर्शीद की रेलवे फाटक के पास अम्हेड़ा मार्ग पर दुकान है। दुकान के बाहर उसके जनरेटर खड़े हुए थे। बीती रात करीब तीन बजे दुकान के अन्दर सोये दुकान स्वामी ने दुकान के बाहर आहट सुनी। आहट सुनकर वह जाग गया तथा हिम्मत कर डंडा हाथ में लेकर दुकान के बाहर आया।  दो चोर बाहर खड़े जनरेटर के बैटरी खोलने का प्रयास कर रहे थे। यह देख दुकान स्वामी खुर्शीद ने उनका विरोध किया तो चोरों ने उसके साथ मारपीट की । खुर्शीद ने उन्हें ललकारा तो चोर बाइक छोड़ भाग गए। दुकान स्वामी ने चोरों की बाइक पुलिस को सौंप दी।
,
बाइकर्स ने दंपति को लूटा
हल्दौर में जिला जेपी नगर के मंडी धनौरा थानांतर्गत गांव हैबतपुर निवासी राशिद अपनी पत्नी शबाना को साथ लेकर बाइक द्वारा हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव उमरी कला में भात देने आ रहे थे।

बुधवार की शाम साढे छह बजे जब उसकी बाइक गांव मसीत से गाजीपुर को जाने वाले रास्ते पर पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने राशिद को जान से मारने की धमकी देते हुए रोक लिया। बदमाशों ने राशिद और उसकी पत्नी के साथ लूटपाट शुरू कर दी। दंपति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की।  राहगीरों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।

आरोप है घटनास्थल को लेकर काफी देर तक पुलिस विवाद में उलझी रही । बाद में जिला पंचायत सदस्य गांव फजलपुर ढाकी निवासी अनवर हुसैन पीड़ित को साथ लेकर देर शाम हल्दौर थाने पहुंचा। देर रात एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने घटना की पुष्टि कर बताया मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें