फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी ः बैंक खाते से 92 हजार निकाले

Wed, 09 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। बैंकों द्वारा बार-बार चेतावनी के बावजूद एटीएम उपभोक्ता ठगी के शिकार हो रहे हैं।  बुढ़नपुर का  मुहम्मद उस्मान ऐसी ही धोखाधड़ी का शिकार हो गया।
विज्ञापन


मुहम्मद उस्मान ने बताया कि शनिवार को उसके पास एक काल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके बैंक का एटीएम कार्ड खराब हो गया है। फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि  वह अपने एटीएम कार्ड का पिन बताए।

इससे उसका एटीएम ठीक किया जा सके। उस्मान का कहना है कि उसने मांगी गई डिटेल  फोन करने वाले को दे दी। कुछ देर बाद जब वह बैंक के एटीएम क्रेडिट कार्ड से दिल्ली में 92 हजार रुपये की खरीदारी कर ली गई थी। अब उस्मान बैंक के चक्कर लगा रहा है। अब बैंक के चक्कर लगाकर अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


मकान में हजारों की नकदी-सामान चोरी
रेहड़। गांव सीरवासुचंद में सोमवार रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारोें की नकदी और सामान चोरी कर लिया।  गांव की नईमा ने बताया कि वह सोमवार के दिन जसपुर से दवाई लेने गई थी। रात होने पर वहां अपनी रिश्तेदारी में रुक गई।

जब वह मंगलवार को अपने घर पहुंची तो घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। उसके घर में रखी सैफ का ताला भी टूटा हुआ था। चोर सैफ में रखे 10 हजार की नकदी , एक जोड़ी सोने के कुंडल, गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। उधर एसओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें