फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दरोगा सहित चार घायल

Fri, 09 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में किरतपुर मार्ग पर मुढ़ाला बैरियर के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार उस पर सवार दंपति और उनके  मासूम बेटे को घायल कर दिया। वहां चेकिंग कर रहे एक दारोगा ने ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक उसे भी टक्कर मारता हुआ भाग निकला। बाद में पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन



सिविल लाइन चौकी पर तैनात रामोतार शर्मा (52) बुधवार को किरतपुर मार्ग स्थित गांव मुढ़ाला के निकट बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना किरतपुर के गांव बरमपुर निवासी जाकिर बाइक से अपनी पत्नी किश्वर जहां पुत्र रियाज के साथ अपने गांव जा रहे थे। अचानक सामने से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर वहां से भागने लगा। यह देख वहां चेकिंग कर रहे दारोगा रामोतार शर्मा ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका और तेजी से दौड़ा लिया जिससे दरोगा भी ट्रक की चपेट में आ गया।

इस घटना में जाकिर, उसकी पत्नी और पुत्र रियाज के अलावा दरोगा भी बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रियाज को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद एक आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर चालक को दबोच लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। उधर अफजलगढ़ में काशीपुर थाना कुंडेश्वरी के गांव वीरमनगर निवासी राम सिंह पुत्र राजपाल सिंह की बाइक की पशु से टक्कर होने से घायल हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो पशु की चपेट में आकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें राम सिंह घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें