फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने पेद्दा कांड में भाजपा  नेता ऐश्वर्य चौधरी समेत छह और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट शनिवार को कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस पहले 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा चुकी है। फरार सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की  कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कांड के 23 आरोपी जेल में बंद हैं। इन सभी के खिलाफ चार्जशीट लग चुकी है। इस मामले में तीन जनवरी को सुनवाई होगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा में 16 सितंबर को युवती   से छेड़छाड़ को लेकर बवाल मच गया था। दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में पथराव         व मारपीट हुई थी। एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने से अनीसुद्दीन, उसके भाई अहसान  व भतीजे सरफराज की मौत हो  गई थी। 12 लोग घायल हो गए  थे। इस घटना से इलाके में तनाव    व्याप्त हो गया था। कई दिन    तक पुलिस व पीएसी गांव में डेरा डाले रही थी। फुरकान ने 29 लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा, जानलेवा हमले समेत कई संगीन धाराओं में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम, अरुण कबाड़ी का नाम केस में बाद में बढ़ाया गया    था।  इनके अलावा भोगी गांव के कार्तिक का नाम भी बाद में प्रकाश में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केस में कुल 32 आरोपी  पाए गए थे। पेद्दा कांड केस में 20 गवाह बने हैं। पुलिस ने जेल में बंद 17 आरोपी गांव पेद्दा   निवासी टीकम, अनिल, राजपाल, अनुज, पंकज, संसार, कैलाश, टिंकू, प्रेम सिंह, तेजपाल, राहुल, ओमपाल, ओमपाल का पुत्र रिंकू, मंडावली थाने के गांव गांवड़ी निवासी सौनाथ के पुत्र टीकम, नयागांव निवासी कुंवर सेन, बिल्लू उर्फ जितेंद्र के खिलाफ    पहले ही चार्जशीट लगा दी थी।  अब जेल में बंद ऐश्वर्य चौधरी, अरुण कबाड़ी, मनोज, नितिन,          राजू उर्फ राजीव व कोमन उर्फ कोमल के खिलाफ भी चार्जशीट लगा दी है। पेद्दा कांड में कार्तिक, आकाश, नरेश, पप्पन, दिलावर, पीशू व प्रफुल्ल फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाल शैलेंद्र  प्रताप गौतम ने बताया कि पेद्दा  केस में जेल में बंद सभी   आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट  लग गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें