फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 09 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाला किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में पुलिस प्रशासन से इंसाफ नहीं मिलने से नाराज होकर भाकियू के प्रचार मंत्री एवं थाना क्षेत्र के  गांव जोगीपुरा निवासी किसान सतीश चौहान (35) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने किसान की हालत नाजुक बताई है। अस्पताल में भर्ती किसान से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने का कारण प्रशासन की ओर से उसकी समस्या का निराकरण न होना  करार दिया है।
विज्ञापन

गांव जोगीपुरा निवासी भाकियू के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान का दिव्यांग पुत्र सतीश चौहान ने लिखे सुसाइट नोट में मीडिया को बताया कि उसका खेत का पड़ोसी एक व्यक्ति उसकी मेढ़ काटता आ रहा है। जब वह विरोध करता है तो वह गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। सतीश चौहान ने 23 मार्च को पुलिस चौकी पर तहरीर भी दी। दो अप्रैल को चौकी से पुलिस गांव में पहुंची। इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह से भी मिलकर आपबीती सुनाई। पुलिस कोतवाली में जाकर पुलिस अफसरों को अवगत कराया। पुलिस ने भी जब अनसुना कर दिया, तो उसने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पीड़ित ने खेत स्वामी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। उधर, भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार सिंह, रघुवीर सिंह ने प्रचार मंत्री की स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें