फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना घर में डाली डकैती

Thu, 22 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। मंगलवार रात पांच-छह बदमाशों ने ताजपुर में एक व्यापारी के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर घर मंे डकैती डाली। करीब 62 हजार की नकदी व जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


इस दौरान दंपति ने साहस का परिचय देते हुए दो बदमाशों की उंगलियां चबा लीं। लूटपाट के बाद बदमाश परिजनों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

राजा का ताजपुर निवासी जयपाल त्यागी बर्तनों की दुकान करता है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे पांच-छह बदमाश जीने के रास्ते होकर घर में घुस आए। बदमाशों ने जयपाल त्यागी, उनकी पत्नी बृजलता व पिता चुन्नी सिंह को गन प्वाइंट पर ले लिया और उनसे सेफ, संदूक की चाबी मांगी।
विज्ञापन


पति-पत्नी के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान बृजलता ने एक बदमाश की उंगली चबा डाली। गुस्साए बदमाशों ने बृजलता की बुरी तरह से पिटाई की। इस दौरान मौका पाकर जयपाल ने भी एक बदमाश की उंगली चबा ली।

बदमाशों द्वारा वृद्घ चुन्नी सिंह को मारने की धमकी देने पर दोनों ने उन्हें चाबियां दे दीं। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला और  नकदी, चांदी व सोने के जेवर सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान लूट लिया। जाते समय बदमाश तीनों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उन्हें एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह उन्होंने बंधन मुक्त होकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने
फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने से प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित जयपाल त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा कर   दिया जाएगा।  मकान मालिक ने कहा कि सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और वह स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे।

धामपुर मार्ग पर मां-बेटे से लूट
नूरपुर। स्योहारा थाने के गांव गल्लाखेड़ी निवासी शीला देवी अपने पुत्र अनिल और अरुण के साथ सोमवार की रात बाइक से बीमार पोते को देखने गांव शहनजरपुर कोट जा रही थी।

शीला देवी के मुताबिक जैसे ही उनकी बाइक गांव धामपुर मार्ग पर अथाई अहीर के पुल के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली और आतंकित कर सोना कुंडल, सोने की चेन और चार हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने मामले को संदिग्ध बताया।

कंट्रोल रूम में किसी ने नहीं उठाया फोन
नूरपुर। घटना होने पर पीड़ित जयपाल ने दो बार पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर फोन किया लेकिन वहां से  कोई जवाब नहीं मिला। इसका जिक्र जयपाल ने तहरीर में भी किया है। जयपाल के मुताबिक कंट्रोल रूम का फोन न उठने पर उसने पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें