फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

Wed, 21 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां एक और युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी एक ही परिवार के थे। दो घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला ईलाहीबख्श निवासी मांगेराम का पुत्र 18 वर्षीय पुत्र सोनू और अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय अक्षय के साथ बुधवार को कार में तीतरो स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दो रिश्तेदार युवकों सचिन और प्रिंस को साथ लेकर शाम करीब 6 बजे वह जलालाबाद मार्ग पर जा रहे थे।

तभी गांव बेरखेड़ी हिंदू के निकट सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार  क्षतिग्रस्त हो गई।  अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने तीतरो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को गंगोह सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन और प्रिंस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पर मृतकों और घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें