फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Mon, 04 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अधेड़ के शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने जा रहे व्यक्ति की गांव धौकलपुर के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के चचेरे भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

गांव बांकपुर निवासी कमल सिंह उर्फ चमन सिंह (40 वर्षीय) पांच मार्च से गांव के पास ही स्थित मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। उसकी ड्यूटी रात में थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खाना लेकर ड्यूटी के लिए निकला था। रविवार सुबह उसका शव गांव धौकलपुर के जंगल में ओमपाल सिंह के क्रेशर के पास पड़ा मिला। उसके सिर में पीछे गोली मारी गई थी। कमल की जेब में घर से लाई रोटी मिली व दाल का बर्तन पास खड़े पेड़ पर पन्नी में लटका मिला। 
पोस्टमार्टम में गोली सिर में दाईं ओर फंसी मिली। गांव वालों के मुताबिक कई साल पहले कमल की पत्नी की मौत हो गई थी। बताया कि कमल सिंह के गांव सिसौना निवासी एक महिला से करीब 10 साल से प्रेम संबंध थे। वह उक्त महिला को बिजनौर में किराए पर कमरा लेकर रखता था। पूरा खर्च वही देता था। कमल सिंह शराब पीने का आदि था और उअपनी 21 बीघा जमीन बेच चुका था। अब उसकी मां के नाम ही छह बीघा जमीन बची थी, जो उसने अपने पोतों के नाम कर दी थी। इसके कागज भी कमल सिंह ने गायब कर दिए थे। गांव वाले हत्या में कमल सिंह की प्रेमिका की भूमिका बता रहे हैं। शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह के मुताबिक मृतक के चचेरे भाई विजय पाल सिंह ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस खुलासे में लगी अहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें